Share Market Muhurat Trading के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर दिखाई दे रहे हैं. जहां सेंसेक्स खुलते ही 300 अंकों की उछाल मार गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में करीब 90 अंकों क तेजी देखने को मिली. इस दौरान इंफोसिस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील आदि शेयरों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड खरीदारी, अच्छे तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है. शेयर बाजार में इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को कुछ ही मिनटों में 2.71 लाख करोड़ रुपए की कमाई हो गई.
सेंसक्स और निफ्टी में तेजी
शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 302.07 अंकों की तेजी के साथ 84,665.44 अंकों पर पहुंच गया. जबकि सेंसेक्स 84,484.67 अंकों पर ओपन हुआ था, जबकि एक दिन पहले सेंसेक्स 84,363.37 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार निफ्टी भी करोबारी सत्र के दौरान करीब 90 अंकों की गिरावट के साथ 25,934.35 अंकों के साथ हाई पर दिखाई दिया. जबकि समय में निफ्टी 49.40 अंकों के साथ 25,894.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे निफ्टी 25,901.20 अंकों पर ओपन हुआ था.
खबर अपडेट हो रही है.
