डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ कम कर दिया है. 25 फीसदी से घटाकर सीधे 18 फीसदी कर दिया है. यह फैसला दोनों नेताओं के बीच हुई फोन कॉल के बाद लिया गया. अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ रहेगी. हालांकि, समय के साथ टैरिफ दरें और घटेंगी. ट्रंप और पीएम मोदी के बीच इसको लेकर बड़ा समझौता हुआ.
ट्रंप ने कहा कि 18 फीसदी से कम करके इसे शून्य पर लाने का लक्ष्य है. पीएम मोदी और ट्रंप के ट्रेड सहित और कई मुद्दों पर बातचीत हुई. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा, पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल है.
भारत अब रूस से नहीं वेनेजुएला से तेल खरीदेगा- ट्रंप
इस दौरान 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा की अमेरिकी खरीद के मुद्दे पर चर्चा हुई. ट्रंप ने आगे कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा. भारत, अमेरिका और वेनेजुएला से चेल खरीदेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि भारत, अमेरिका से बुत सारी चीजें खरीदेगा. ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में टैरिफ को और घटाएंगे. घटी टैरिफ दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं, जो काम पूरा करते हैं.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


