कुचायकोट विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट सीट के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस सीट से जदयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय फिर से चुनावी मैदान में हैं और तो महागठबंधन ने नए चेहरे और दुबई के उद्योगपति हरिनारायण सिंह कुशवाहा को उतारा है. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच जमकर मुकाबला देखा गया था. आज शुक्रवार को मतगणना हो रही है और जल्द ही शुरुआती रुझान मिलने लगेगा.
पप्पू पांडेय मूलतः गांव हथुआ विधानसभा क्षेत्र के तुलसिया के रहने वाले हैं, लेकिन सियासत उन्होंने कुचायकोट में की है. उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बाहुबली उम्मीदवार काली प्रसाद पांडेय को बीस हजार से अधिक मतों से पराजित किया था. साल 2020 में उन्हें कुल 74,359 मत मिले थे. इस बार भी उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण छह नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था.
2020 के चुनाव में जेडीयू को मिली जीत
JDU के अमरेंद्र कुमार पांडे कुचायकोट सीट से वर्तमान विधायक हैं. साल 2020, 2015 और 2010 विधानसभा चुनाव में अमरेंद्र कुमार पांडे ने यहां से जीत दर्ज की थी. साल 2020 मे 180530 मतदाताओं ने मतदान किया, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं का 55.85% था. साल 2020 के चुनाव में उपविजेता कांग्रेस के काली प्रसाद पांडे रहे थे.इस चुनाव के दौरान 55.85% मतदान हुआ था. हालांकि इस सीट से भाजपा ने कभी भी चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन उसकी इलाके में काफी उपस्थिति है.
कुचायकोट विधानसभा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं का वर्चस्व रहा है. यही कारण है कि यहां से अधिकांशतः ब्राह्मण जाति के विधायक चुने जाते रहे हैं. यहां सभी पार्टियां ब्राह्मण वोटों के लिए ब्राह्मण उम्मीदवारों को ही टिकट देती हैं. कुचायकोट विधानसभा गोपालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एसी का हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें :- चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां करें क्लिक

