Mi Beat Rcb Wpl 2026 PtiImage Credit source: PTI
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए जीत की राह पर वापसी की है. WPL 2026 के अपने 7वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रन से हरा दिया. स्टार ऑलराउंडर नैट सिवर-ब्रंट के ऐतिहासिक शतक के दम पर मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बेंगलुरु का टॉप और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया लेकिन युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, जो नाकाफी रहा. इस तरह मुंबई ने बेंगलुरु से पहले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर किया और प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा.
(खबर अपडेट हो रही है)

