इंस्टाग्राम पर लौटे (Photo: PTI)
Virat Kohli: इंस्टाग्राम की विकेट पर विराट कोहली फिर से लौट आए हैं. घंटों के कन्फ्यूजन के बाद उनके अकाउंट को फिर से शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को अचानक ही बंद कर दिया गया था, जिससे उनके चाहने वालों में बेचैनी फैल गई थी. सभी दंग थे कि ऐसा कैसे हो गया? विराट कोहली जिनके 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वो इंस्टाग्राम से हट कैसे गए? विराट का अकाउंट भले ही फिर से शुरू हो गया है लेकिन इन सवालों के जवाब मिलने अभी भी बाकी है.
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर लौटे
जैसे विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने के लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. ठीक वैसे ही उनके दोबारा से इंस्टाग्राम पर लौटने को लेकर भी कोई भी बयान सामने नहीं आया है. इस मामले में ना तो विराट कोहली ने कुछ कहा है और ना ही इंस्टाग्राम की ओर से कोई बयान जारी हुआ है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

