Vaibhav Suryavanshi Fifty World Record GettyImage Credit source: Getty Images
एक मैच के प्रदर्शन से किसी को आंकना सही नहीं होता. खास तौर पर जब खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी जैसा हो, जिसने कुछ ही महीनों में अपनी प्रतिभा की छाप पूरी दुनिया में छोड़ी है, वो भी 14 साल जैसी छोटी उम्र में. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में फेल होने के बाद उठ रहे सवालों का वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में जवाब दिया. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दूसरे मैच में वैभव ने एक तूफानी अर्धशतक जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वैभव ने न सिर्फ इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, बल्कि वर्ल्ड कप इतिहास में 50 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए.
बुलावायो में शनिवार 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरी और तीसरे ओवर में ही उसके 2 विकेट गिर गए. मगर वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी तरफ से मोर्चा संभाला हुआ था और तूफानी बैटिंग किए जा रहे थे. हालांकि, उनकी आंखों के सामने ही तीसरा विकेट भी गिर गया था लेकिन तब भी वैभव का हमला जारी था. फिर 13वें ओवर में आया वो मौका जब वैभव ने इतिहास रच दिया.
(खबर अपडेट हो रही है)

