उत्तर प्रदेश में देवीपाटन मंडल के IG अमित पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है. IG अमित पाठक ने एक इंस्पेक्टर और 12 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया. वहीं तीन सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ अभी जांच जारी है. बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अन्य जांच में ये लोग दोषी पाए गए थे. सस्पेंड होने वालों में गोण्डा के दो, श्रावस्ती के तीन और बहराइच के आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि IG के निर्देशन में बनी SIT इन सभी की जांच कर रही थी. वहीं तीन सब इंस्पेक्टर पर अभी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.
शुक्रवार को IG देवीपाटन मंडल अमित पाठक द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच के एक इंस्पेक्टर और 12 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही साथ इन सभी लोगों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. वहीं तीन सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है. इनके खिलाफ भी IG द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार और जांच में लापरवाही बरतने के चलते भ्रष्टाचार करने को लेकर के दोषी पाए जाने पर ये कार्रवाई की गई है. देवीपाटन रेंज के IG अमित पाठक द्वारा भ्रष्टाचार रोकने को लेकर के एक SIT बना करके पूरे मामले को लेकर के जांच कराई गई थी. इस जांच में सबसे ज्यादा बहराइच के आठ पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं तो वहीं गोंडा के दो और श्रावस्ती के तीन पुलिसकर्मी भी दोषी मिले हैं. वहीं तीन और पुलिसकर्मियों पर अभी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

