Smriti Mandhana Century Pti (1)Image Credit source: PTI
टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक शानदार शतक जमा दिया. ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मंधाना ने सिर्फ 88 गेंदों में अपना विस्फोटक शतक पूरा किया. इसके साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में मंधाना ने पहली बार सेंचुरी जड़ दी. नवी मुंबई में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और मंधाना ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बैटिंग से जोरदार शुरुआत दिलाई. मंधाना ने लगातार तीसरे मैच में 50 का आंकड़ा पार किया लेकिन इस बार भारतीय उप-कप्तान ने इसे शतक में तब्दील करके ही दम लिया.
(खबर अपडेट हो रही है)
