प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है. वहीं मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है.
पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “राजस्थान के फलौदी जिले में हुए एक हादसे में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे वापस
बताया जा रहा है कि घटना में जान गंवाने और घायल होने वाले सभी श्रद्धालु थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे. देर रात जब उनकी गाड़ी मतोड़ा इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रैलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिले पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. इस हादसे में अब तक 18 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है.
Saddened by the loss of lives due to a mishap in Phalodi district, Rajasthan. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next
— PMO India (@PMOIndia) November 2, 2025
घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया
पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हो गई. हम घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं. घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल तक पहुंचाया गया है. अभी घायलों को उचित उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है. जल्द ही अन्य जानकारी साझा की जाएगी.

