राजस्थान के जोधपुर/फलोदी में एक दर्दनाक हादसा में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा भारत माला रोड पर हुआ. दरअसल, बोलेरो और ट्रेलर में भिड़ंत होने से ये हादसा हुआ, टक्कर इतनी जोर थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की जांच की जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ. वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से मृतकों के शवों को बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक, फलौदी में हुए दर्दनाक हादसा में बोलेरो-ट्रेलर भिड़ंत में चार की मौके पर ही मौत हो गई. भारत माला रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. यह हादसा रिडमलसर चोतीणा सरहद पर हुआ. ट्रेलर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर भोजासर थाना की पुलिस टीम ने पहुंच कर मामले क जांट शुरू कर दी.
चार लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला. मृतक सभी झुंझुनूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो निजी काम के लिए फलौदी गए थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. लोगों ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस मृतकों की पहचान में जुट गई है.
पहले भी हुआ था भीषण हादसा
इससे पहले भी भारत माला रोड़ भीषण हादसा हुआ था. जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. यह हादसा खड़े ट्रेलर से ट्रैवलर टकराने से हुआ था. जानकारी के अनुसार ट्रैवलर में श्रद्धालु सवार थे जो अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर के लौट रहे थे. एक ही रोड पर दो हादसे हुए, जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई. दोनों हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुए.

