लालगंज विधानसभा सीट.
लालगंज विधानसभा चुनाव 2025 Voting Percentage Live Updates: लालगंज विधानसभा सीट वैशाली जिले में एक विधानसभा सीट है. इस सीट पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान होगा. इस सीट पर बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला राजद की उम्मीदवार है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने संजय कुमार सिंह और जन सुराज पार्टी ने अमर कुमार सिंह उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर विभिन्न पार्टियों के कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.
2008 में संसदीय और विधानसभा सीटों के परिसीमन के अनुसार लालगंज विधानसभा सीट के अंतर्गत 2008 से, लालगंज और भगवानपुर जेदार सामुदायिक विकास खंड सहित कई इलाके हैं.
इस हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (एससी) के अंतर्गत है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के संजय कुमार सिंह इस सीट से विजयी हुए थे और पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है.
2020 में भाजपा के संजय कुमार सिंह जीते
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणाम को देखें तो भाजपा के संजय कुमार सिंह को 70,750 मत मिले थे. यह कुल मतों का 36.88 प्रतिशत था और उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कुमार को पराजित किया था. उन्हें 44,451 वोट के साथ 23.17 प्रतिशत मत मिले थे. तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला रहे थे. उन्हें 27,460 वोट के साथ 14.32 प्रतिशत मत मिले थे.
जानें 2015 विधानसभा चुनाव के परिणाम
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के उम्मीदवार राज कुमार सिंह ने 80,842 वोट के साथ 45.91 प्रतिशत मत मिले थे और वह विजयी हुए थे. जदयू नेता विजय कुमार शुक्ला को पराजित कर यह सीट जीती थी. उन्हें 60,549 वोट के साथ 34.39 प्रतिशत मत मिले थे.
तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार कौशिक ने 8,236 वोट के साथ 4.68 प्रतिशत मत हासिल किए थे. इस सीट पर 2000 और 2005 पर विजय कुमार शुक्ला ने जीत हासिल की थी. विजय कुमार शुक्ला का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह इलाके के बाहुबली माने जाते रहे हैं. इस बीर उनकी बेटी शिवानी शुक्ला के मैदान में होने से इस सीट पर सभी की नजर है.
ये भी पढ़ें :- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

