दानापुर विधानसभा सीट.
दानापुर विधानसभा चुनाव 2025 Voting Percentage Live Updates: दानापुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होगा. इस सीट पर बीजेपी ने राम कृपाल यादव, राजद ने रीतलाल यादव और जेजेडी पप्पू राय को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट के मतदान पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इस सीट पर आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव फिलहाल जेल में हैं और जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने राम कृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है. इस वजह से यहां मुकाबला रोचक हो गया है.
रीत लाल यादव एक बार फिर जीत की कोशिश में हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम कृपाल यादव से कड़ा मुकाबला है. जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में एक कड़ा और कांटे का चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।
दानापुर सीट पर कांटे की टक्कर
दानापुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में तीखे राजनीतिक मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) प्रमुख दावेदार हैं. इस विधानसभा चुनाव में करीब 3,74,193 मतदाता वोट डालेंगे. मतदान को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
जानें दानापुर विधानसभा चुनाव के पिछले रिजल्ट
2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार रीत लाल यादव दानापुर सीट पर जीत हासिल की थी.15,924 वोट के अंतर से उन्हें जीत मिली थी. चुनाव में उन्हें 89,895 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 48.44 फीसदी रहा था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार आशा देवी सिन्हा को पराजित किया था. जिन्हें 39.86 फीसदी मत के साथ 73,971 वोट मिले थे. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उम्मीदवार दीपक कुमार को 7,731 मत मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे.
2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार आशा देवी सिन्हा ने जीत हासिल की थी. दानापुर सीट पर 5,209 वोटों से जीते थे उन्हें 72,192 मत मिले थे, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राज किशोर यादव को 66,983 वोट मिले थे और वो दूसरे नंबर पर रहे थे. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार टिंकू यादव 13,002 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे.
ये भी पढ़ें :- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

