रबाडा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान (फोटो-GETTY IMAGES)
Pakistan vs South Africa, 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऐसी पारी खेली कि पाकिस्तान के होश उड़ गए. रबाडा ने 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से महज 38 गेंदों में अर्धशतक ठोका. रबाडा ने 61 गेंदों में 71 रन बनाए. रबाडा की इस दमदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 71 रनों की बढ़त बना ली. एक समय साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 235 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे लेकिन केशव महाराज, मुथुसामी और रबाडा ने पाकिस्तान का घमंड तोड़ दिया. (खबर अपडेट हो रही है)
