छात्रसंघ चुनाव 2025
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 की मतगणना अपने अंतिम दौर में है. यहां आज ही सेंट्रल पैनल (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव) के परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बार के चुनाव में लेफ्ट और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच ही रहा है. हालांकि नतीजों में अभी भी लेफ्ट चारों पदों पर आगे चल रहा है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पिछले छात्रसंघ चुनावों में ABVP ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की थी. हालांकि ताजा रुझानों से साफ नजर आ रहा है कि इस बार जेएनयू में लेफ्ट जीतता नजर आ रहा है.
कौन है उम्मीदवार?
- छात्रसंघ चुनाव में अब तक 3453 से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है. इसमें अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा को 1111 और ABVP के विकास पटेल को 914 वोट मिली हैं.
- उपाध्यक्ष पद पर वामपंथी गठबंधन की मजबूत पकड़: उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट की गोपीका ने अब तक 1736 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी की तान्या 1096 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. एनएसयूआई के शाहनवाज को 274 मत मिले हैं. इस पद पर वाम लेफ्ट को निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है.
- महासचिव पद पर ABVP के राजेश्वर ने मामलू बढ़त बनाई हुई है. अब तक लेफ्ट के सुनील यादव को 1107 वोट मिले हैं, तो वहीं ABVP के राजेश्वर 1148 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
- संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट का ही पलड़ा भारी नजर है. इस पद पर लेफ्ट के दानिश को 1220 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी के अनुज को 1118 वोट मिले हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों की मतगणना अपने अंतिम दौर में चल रही है. ऐसा माना जा रहा है कि किसी भी समय नतीजे सामने आ सकते हैं . देखना होगा कि ABVP अब किसी भी बड़े पद पर वापसी कर पाती है या फिर नहीं.

