आईपीएल से एक और स्टार बाहर (फोटो-पीटीआई)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला किया है. बोर्ड ने इसको लेकर फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिए हैं कि वो बांग्लादेशी पेसर को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दे. BCCI के सचिव देवाजित सैकिया ने इसका ऐलान किया और कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बोर्ड ने ये फैसला किया है. KKR ने हालिया ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था.
BCCI सचिव ने शनिवार 3 जनवरी को मीडिया को दिए एक बयान में बोर्ड के आदेश की जानकारी दी. सैकिया ने कहा, “BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है”
हालांकि, BCCI ने फ्रेंचाइजी को ये भी कहा है कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ी के बदले जो भी रिप्लेसमेंट प्लेयर लेकर आना चाहेंगे, उसकी उन्हें पूरी इजाजत मिलेगी.
#WATCH गुवाहाटी: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो pic.twitter.com/zJ7Bilxl4X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
(खबर अपडेट हो रही है)

