Apple Iphone Fold CameraImage Credit source: सांकेतिक तस्वीर
Apple Foldable iPhone को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है, आए दिन इस अपकमिंग फोन से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आती रहती है. ये फोन एक ऐसा हॉट टॉपिक बन गया है कि हर कोई इसके बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहता है. अब हाल ही में जेपी मॉर्गन के एक इक्विटी रिसर्च नोट के हवाले से इस फोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी लीक हुई है.
iPhone Fold Camera: कैमरा डिटेल्स
रिसर्च नोट के अनुसार, एपल कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन में पहली बार 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. ऐसा लगता है कि Apple के फोल्डेबल iPhone में 6 प्लास्टिक लेंस एलिमेंट वाला 24MP सेंसर होगा जो प्रतिद्वंद्वी डिवाइसों में मिलने वाले सेंसर से ज्यादा एडवांस है. इसका मतलब है कि यूजर्स को ज्यादा क्लैरिटी वाली सेल्फी मिलेंगी.
कंपनी एक आकर्षक डिजाइन में इस हैंडसेट को पेश कर सकती है लेकिन LiDAR और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन जैसे कुछ खास फीचर्स को शामिल नहीं किया जाएगा. इन फीचर्स को शामिल नहीं किए जाने के बावजूद फोल्डेबल आईफोन में एक प्रभावशाली क्वाड-कैमरा सेटअप होगा, 48MP के दो रियर लेंस, बाहरी डिस्प्ले पर एक पंच-होल कैमरा और इनर पैनल पर अंडर-स्क्रीन 24MP सेंसर होने की उम्मीद है.
iPhone Fold Launch: कब लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बजाय साइड माउंट टच आईडी सेंसर के साथ पहले फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च किया जा सकता है. Apple ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो इस डिवाइस को 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इस हैंडसेट को 2027 तक के लिए टाला जा सकता है क्योंकि एपल इसके हिंज मैकेनिज्म और ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाने में लगा हुआ है.
Apple iPhone Fold की कीमत
डिजिट की रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल आईफोन की कीमत लगभग 1999 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,77,000 रुपए) हो सकती है. हालांकि, अभी इस फोन की सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी से पर्दा उठना बाकी है.

