हर्षित की जगह सिराज की होगी टीम इंडिया में वापसीImage Credit source: PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. वॉर्म-अप मैच में लगी चोट से हर्षित वक्त पर उबर नहीं पाए, जिसके चलते इस टूर्नामेंट में खेलने का उनका सपना अधूरा रह गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षित की जगह लेने के लिए टीम इंडिया ने एक तेज गेंदबाज को ही चुना है. बताया जा रहा है कि अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में हर्षित की जगह लेंगे.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा. हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में BCCI की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया था कि फिलहाल हर्षित टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने माना था कि युवा पेसर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है.
(खबर अपडेट हो रही है)

