गोल्ड-सिल्वर के भाव
Gold-Silver Rate: देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. बीते कारोबारी दिन गुरुवार को सोना दबाव में दिखाई दिया था. मगर चांदी की कीमतों में रैली देखी गई थी. देश भर के कई बड़े शहरों में चांदी के दाम खूब बढ़े हुए थे. वहीं, आज की बात करें तो देश में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में खबर लिखे जाने तक 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा री है. गोल्ड गिरावट के साथ 123,010.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, अगर सिल्वर की बात करें तो उसके दाम भी काफी टूट गए हैं. चांदी अभी 1880 रुपये टूटकर 152,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
बुलियन के डेटा के मुताबिक, देश में आज सोने और चांदी दोनों के भाव गिरे हैं. आपको 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए 123,010 रुपये देने होंगे. देश की राजधानी दिल्ली में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम गिरे हुए हैं. राजधानी में खबर लिखे जाने तक सोने के भाव 210 रुपये कम हो गए हैं. गोल्ड अभी 122,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, दूसरी ओर चांदी तो 2000 रुपये से ज्यादा टूट गई है. जी हां, दिल्ली में आज चांदी 2020 रुपये की कमी के साथ 152,250.00 रुपये पर ट्रेड कर रही है.
खबर अपडेट हो रही है…

