गोल्ड प्राइस टुडे
Gold-Silver Price Today: दो दिन की जबरदस्त गिरावट के बाद आज सोना-चांदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार और बुधवार को निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में अच्छी गिरावट देखी गई. लेकिन गुरुवार की सुबह आते-आते हालात पलट गए सोने के दामों में फिर उछाल देखने को मिला और चांदी ने भी साथ-साथ चमक दिखाई.
गुरुवार की सुबह ताजा हलचल के साथ शुरू हुई, जब Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत में दोपहर 12 बजे के करीब 1.64% की तेजी देखी गई. इस समय तक सोना 1995 रुपए बढ़कर 1,23,852 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमतों में भी 1.87% की बढ़त देखने को मिली, और चांदी 2716 रुपए बढ़कर 1,48,274 रुपए पहुंच गया. आइए जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोना कितने का बिक रहा है…
भारत के प्रमुख शहरों में आज (23 अक्टूबर 2025) के सोने के दाम प्रति 10 ग्राम
वैश्विक बाजार में गिरावट
वैश्विक बाजार में स्थिति इससे उल्टी थी. उदाहरण के लिए, स्पॉट गोल्ड लगभग $4,084.29 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो कि गिरावट को दर्शाता है. इसके पीछे कारण यह था कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और डॉलर की स्थिति मज़बूत होती है, तो सोना दूसरे मुद्राओं में महंगा हो जाता है. इसके चलते सोना सुरक्षित निवेश की भूमिका में थोड़ा ढीला दिखा. मार्केट में यह भी विचार था कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका से महंगाई (इन्फ्लेशन) से जुड़े अहम आंकड़े आ सकते हैं, और अगर इन्फ्लेशन उच्च रहेगा तो Federal Reserve (फेड) ब्याज दरें बढ़ा सकती है, जो कि सोने जैसी नॉन-यील्डिंग संपत्ति के लिए कम फेवरेबल होता है.
भारत में कीमतों में बढ़ोतरी
यहां दिलचस्प बात यह है कि भारत में सोने व चांदी के दाम चढ़े, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना दबाव में था. इसका मतलब यह है कि घरेलू स्तर पर मांग और संभावित व्यापार समझौतों की उम्मीद ने योगदान दिया, जबकि वैश्विक स्तर पर डॉलर की शक्ति और आगामी नीति-निर्णय ने दबाव बनाया.
