मुंबई में महिला मेयर.
महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की सोडत (लॉटरी) आज गुरुवार को घोषित कर दी गई. आरक्षण की इस प्रक्रिया में पहले अनुसूचित जनजाति (ST), उसके बाद अनुसूचित जाति (SC), फिर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अंत में सर्वसाधारण (जनरल) वर्ग का आरक्षण निकाला गया. इस लॉटरी के अनुसार मुंबई नगर निगम की मेयर महिला होगी.
मुंबई मेंखुली श्रेणी की महिला को मेयर का पद मिलेगा. इससे भाजपा के लिए मेयर पद पर दावेदारी का रास्ता खुल गया है, लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इस आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है. ठाकरे की शिवसेना को उम्मीद थी कि मुंबई के महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के किसी व्यक्ति को मिलेगा.
यह आपत्ति लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उठाई गई, जिससे कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. मुंबई देश का सबसे समृद्ध नगर निगम है. मुंबई नगर निगम का बजट एक राज्य के बजट के बराबर है. इसलिए, पूरे देश की निगाहें मुंबई नगर निगम के नतीजों पर टिकी थीं. आखिरकार, पिछले सप्ताह नतीजे घोषित किए गए.
शिवसेना (यूबीटी) ने मेयर पद की लॉटरी का किया बहिष्कार
227 सदस्यीय मुंबई नगर निगम में भाजपा ने अधिकतम 89 पार्षदों की सीटें जीतीं. भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था. शिंदे की शिवसेना को 29 पार्षद मिले. महायुति के पास कुल 118 पार्षद हैं. इसलिए, यह स्पष्ट है कि उसकी की मेयर बनेगी.
उद्धव ठाकरे की शिवसेना पिछले 25 वर्षों से मुंबई नगर निगम में सत्ता में रही है, लेकिन इस बार मुंबईवासियों ने उन्हें विपक्ष में बैठाने के लिए मतदान किया है. इस वर्ष उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम चुनाव में गठबंधन किया था. इसमें उद्धव ठाकरे की 65 पार्षद और राज ठाकरे की शिवसेना की 6 पार्षद निर्वाचित हुईं. दोनों की संयुक्त संख्या 71 थी। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया.
किस नगर निगम में कौन होगा मेयर?
1. छत्रपति संभाजीनगर: सर्वसाधारण (महिला)
2. नवी मुंबई: सर्वसाधारण
3. वसई- विरार: सर्वसाधारण
4. कल्याण- डोंबिवली: अनुसूचित जमाती
5. कोल्हापूर: ओबीसी
6. नागपूर: सर्वसाधारण
7. बृहन्मुंबई: सर्वसाधारण
8. सोलापूर: सर्वसाधारण
9. अमरावती: सर्वसाधारण (महिला)
10. अकोला: ओबीसी (महिला)
11. नाशिक: सर्वसाधारण
12. पिंपरी- चिंचवाड: सर्वसाधारण
13. पुणे: सर्वसाधारण
14. उल्हासनगर: ओबीसी
15. ठाणे: अनुसूचित जाती
16. चंद्रपूर: ओबीसी (महिला)
17. परभणी: सर्वसाधारण
18. लातूर: अनुसूचित जाती (महिला )
19. भिवंडी- निजामपूर: सर्वसाधारण
20. मालेगाव: सर्वसाधारण
21. पनवेल: ओबीसी
22. मीरा- भाईंदर: सर्वसाधारण
23. नांदेड- वाघाळा: सर्वसाधारण
24. सांगली- मिरज- कुपवाड: सर्वसाधारण
25. जळगाव: ओबीसी (महिला)
26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला)
27. धुले: सर्वसाधारण (महिला)
28. जालना: अनसूचित जाती (महिला)
29. इचलकरंजी: ओबीसी
फिलहाल खबर अपेडट की जा रही है.

