Bihar Election Result 2025 Live StreamingImage Credit source: सांकेतिक तस्वीर
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE Streaming: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर दो चरण में हुए मतदान के बाद अब हर किसी की नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है. 121 सीटों के लिए 6 नवंबर और 122 सीटों के लिए 11 नंवबर को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन असल तस्वीर तो 14 नवंबर को नतीजे जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगी कि इस बार बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 10 बजे तक रुझान आने लगेंगे लेकिन फाइनल रिजल्ट के लिए आपको शाम तक का इंतजार करना पड़ सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए मैदान में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार (14 नवंबर) को हो जाएगा और फाइनल नतीजे आने के साथ ही पता चल जाएगा कि इस बार बिहार की जनता ने किसे मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है.
Bihar Election Result 2025 LIVE Streaming: घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
हम टीवी9 भारतवर्ष की ऑफिशियल साइट पर लाइव टीवी, टीवी9 भारतवर्ष के सोशल मीडिया और टीवी9 भारतवर्ष के ऑफिशियल यूट्यूब के जरिए आप लोगों तक बिहार चुनाव के सबसे तेज और सटीक नतीजे की जानकारी पहुंचाते रहेंगे जिससे कि आप जान पाएंगे किकौन सी सीट से कौन सा उम्मीदवार आगे तो कौन सा उम्मीदवार पीछे चल रहा है?
हमने आप लोगों की सुविधा के लिए खबर के अंत में TV9 Bharatvarsh के ऑफिशियल Youtube अकाउंट का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ऐम्बेड किया है. गिनती तो सुबह 8 बजे से शुरू होगी लेकिन आप सुबह 6 बजे से बिहार चुनाव के नतीजों के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रह सकते हैं. सुबह 6 बजे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी, आप वीडियो पर दिख रहे प्ले बटन पर क्लिक कर, सीधे यहीं से चुनाव के नतीजों के पल-पल की जानकारी ले पाएंगे.
- TV9 Bharatvarsh LIVE TV के लिए यहां क्लिक करें.
- बिहार चुनाव 2025 से संबंधित सभी लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
14 नवंबर को इन उम्मीदवारों की ‘किस्मत’ का फैसला
बिहार में इस बार भी मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच ही है. महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया गया है, हालांकि NDA की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है. प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पार्टी के साथ चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है, Exit Poll सर्वे NDA की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं. अब देखना है कि बिहार के वोटर्स ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया है.
इस बार मैदान में तेजस्वी यादव (RJD), तेज प्रताप यादव (JanshaktiJD), विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी उम्मीदवार), नीतीश कुमार (जेडीयू), नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (आरजेडी), अनंत कुमार सिंह (जेडीयू), डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी (कांग्रेस), मैथिली ठाकुर (बीजेपी), आलोक रंजन (बीजेपी), नीरज कुमार सिंह (बीजेपी) समेत कई चेहरे अलग-अलग पार्टियों से मैदान में उतरे हैं.

