कप्तान कमिंस की वापसी (Photo: PTI)
Pat Cummins comeback: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें इंजरी के बाद कप्तान पैट कमिंस की वापसी होती दिखी है. पैट कमिंस अपनी बैक इंजरी को लेकर पर्थ और ब्रिसबेन में खेले पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. तीसरा टेस्ट एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है, जिसमें पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीसरे टेस्ट के लिए कप्तान पैट कमिंस की वापसी को छोड़कर और कोई बदलाव नहीं है.
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरॉल्ड, ब्यू वेब्स्टर

