प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
बिहार विधानसभा चुनाव का पारा हर दिन बढ़ता जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी दलों की ओर से धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी इस महीने दो बार बिहार के दौरे पर रहेंगे. वो 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. फिर 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियों को संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी की रैलियों से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अक्टूबर को बिहार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. नड्डा औरंगाबाद जिले की गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
सुधांशु त्रिवेदी का आरजेडी पर हमला
इससे पहले बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा,लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में आजीविका तो छोड़िए महिलाओं के जान और सम्मान पर जितने बड़े खतरे रहते थे, वो आज भी बिहार भूला नहीं है.इसलिए तेजस्वी यादव बिहार की जनता के साथ मजाक करना बंद करें.
मजाक बन चुकी है गठबंधन की सियासत
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का गठबंधन और गठबंधन की सियासत अपने आप में मजाक बन चुकी है.बिहार राजनीतिक दृष्टि से बहुत प्रबुद्ध और जागरूक लोगों का प्रदेश है. ये भगवान बुद्ध का प्रदेश है, इसलिए तेजस्वी यादव बिहार को बुद्धू बनाने का प्रयास न करें. त्रिवेदी ने महागठबंधन पर तंज भी कसा.
बिहार में चुनावी प्रक्रिया गतिमान है और महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान है।
घमासान इस सीमा तक है कि जो लोग मतदाता सूची सही न बना पाने का स्वांग रचकर भ्रम पैदा कर रहे थे, वो न अपने गठबंधन दलों की सूची फाइनल कर पाए हैं और न ही अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर पाए हैं।
— BJP (@BJP4India) October 22, 2025
महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान
उन्होंने कहा किबिहार में चुनावी प्रक्रिया गतिमान है और महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान है.घमासान इस सीमा तक है कि जो लोग मतदाता सूची सही न बना पाने का स्वांग रचकर भ्रम पैदा कर रहे थे, वो न अपने गठबंधन दलों की सूची फाइनल कर पाए हैं और न ही अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर पाए हैं.
