इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया है. कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान में फ्यूल लीक के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है.
वहीं इंडिगो के की ओर से बयान में कहा गया है कि कोलकाता से श्रीनगर जा रहे विमान 6E 6961 को संदिग्ध तकनीकी समस्या की वजह से वाराणसी हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी है. इंडिगो ने कहा, “सुरक्षा उपाय के तौर पर विमान को जरूरी जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रा जारी रखने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है.”
सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- इंडिगो
इंडिगो ने आगे कहा कि इंडिगो में हमारे यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम अपने ग्राहकों के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं, क्योंकि हमारी टीमें किसी भी असुविधा को कम करने के लिए काम करती हैं.
Breaking News 🚨: An IndiGo flight from Kolkata to Srinagar made an emergency landing at Varanasi’s Lal Bahadur Shastri Airport after a fuel leak.
All 166 passengers and crew were safely evacuated.#Indigo #Srinagar #Fuelleak #Emergency@IndiGo6E pic.twitter.com/E7JKJavMBQ
— Dr. Kiran J Patel (@kiranpatel1977) October 22, 2025
दूसरे विमान से रवाना हुए यात्री
अधिकारियों ने बताया कि बाद में एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान का इंतेजाम किया और फिर श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं. हालांकि अब हालात सामान्य है और एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य तरीके से चालू है.
