भूकंप के झटके. (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8:44 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था. हल्के झटकों के बावजूद, कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई.
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई. सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में स्थित था. इस भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है.
एक पहले भी महसूस हुए थे झटके
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था. लेकिन, इसके झटके दिल्ली तक में महसूस किए गए थे. फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है.
कच्छ में भी आया था भूकंप
दिल्ली-एनसीआर से पहले कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. शुक्रवार और शनिवार की रात गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उसकी तीव्रता 4.1 थी. देर रात आए इस भूकंप के कारण लोग काफी डर गए थे.

