नोएडा के सेक्टर-150 में आखिरकार इंजीनियर युवराज मेहता की कार को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाल ही लिया गया. 4 दिन और 7 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद NDRF, SDRF और गोताखोरों ने युवराज की कार को बाहर निकाला. कार नॉलेज पार्क थाने ले जाया गया है. DCP साद मियां खान ने बताया कार को निकालने के लिए गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि कार करीब 70 फीट गहरे बेसमेंट में दो फ्लोर और दलदल के बीच फंस गई थी. कार को अब सीधे थाने ले जाया जा रहा है. वहां पर सुरक्षित रखा जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे NDRF और गोताखोरों की टीम पानी में उतरी. दो गोताखोर 70 फीट गहरे पानी में नीचे गए. 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, तब जाकर ये कार मिली. ये सर्च ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि नीचे दलदल वाला हिस्सा था, जहां पर कार फंसी हुई थी. कार पूरी तरह से डैमेज थी. हादसे वाले दिन कार का सनरूफ खोलकर युवराज बाहर निकला था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सनरूफ खोलकर बाहर आया था युवराज… 4 दिन बाद पानी भरे गड्ढे से निकाली गई इंजीनियर की कार- Video
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

