वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया गया. आम बजट में निर्मला सीतारमण ने कई योजनाओं का ऐलान किया है. इसमें इस साल पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं. केरल को छोड़कर चार राज्यों में मार्च या अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. इन राज्यों के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई प्रोजेक्ट्स के ऐलान किए.
निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान कहा कि ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी से सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा है. केरल और तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने को भी उन्होंने बजट में प्रस्ताव रखा है.
तमिलनाडु, केरल सहित इन राज्यों में रेयर अर्थ कॉरिडोर
रेयर अर्थ के लिए चीन पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि चार राज्यों – तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मिनरल्स के लिए डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा, “रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की स्कीम नवंबर 2025 में शुरू की गई थी. अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे मिनरल से भरपूर राज्यों को माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने में मदद करने का प्रस्ताव रखते हैं.”
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

