मल्टीबैगर स्टॉक्स
शेयर मार्केट में इस साल जहां बड़ी कंपनियों के इंडेक्स जैसे Nifty 50 और Sensex ने बस 5-6% तक का रिटर्न दिया है, वहीं छोटे शेयरों (Smallcap Stocks) ने जबरदस्त धमाल मचा दिया है. कुछ स्मॉलकैप शेयर ऐसे हैं जिन्होंने एक साल में 1,000% से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं कि टॉप रिटर्न देने वाले स्टॉक्स कौन से हैं.
- आरआरपी सेमीकंडक्टर Ltd- इस साल का सबसे बड़ा मल्टीबैगर यही शेयर रहा है, कंपनी ने सिर्फ एक साल में 72,480% का जबरदस्त रिटर्न दिया है, शेयर की कीमत 185.50 रुपये से बढ़कर 10,887.10 रुपये तक पहुंच गई, कंपनी का मार्केट कैप 14,833 करोड़ रुपये है,
कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक सिर्फ 14 रिटेल निवेशकों के पास इसका 93.95% हिस्सा है, इनमें से राजेंद्र कमलकांत चोडनकर के पास अकेले 73.96% होल्डिंग है, जिसकी वैल्यू करीब 10,834 करोड़ रुपये है. - स्वदेशी इंडस्टीज एंड लीसिंग लिमिटेड- ये शेयर सालभर में 2.92 रुपये से बढ़कर 96.06 रुपये तक पहुंच गया. यानी करीब 3,189% का रिटर्न, पांच साल में इसने करीब 31,972% का रिटर्न दिया है, कंपनी का मार्केट कैप 104 करोड़ रुपये है और इसका PE रेशियो 78.74 है.
- Mardia Samyoung Capillary Tubes Ltd- इस कंपनी के शेयर की कीमत ₹8.35 से बढ़कर ₹114.08 तक पहुंच गई है, यानी एक साल में करीब 1,403% का फायदा, पिछले पांच साल में इसने 6,200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, कंपनी का मार्केट कैप ₹79 करोड़ है.
- Colab Platforms Ltd- यह कंपनी Esports, गेमिंग और IT सेक्टर में काम करती है, इसका शेयर 15.45 रुपये से बढ़कर 189.10 रुपये तक पहुंच गया है, हाल ही में कंपनी ने Colab Semiconductor Pvt. Ltd. नाम की नई सब्सिडियरी बनाई है, जिससे यह अब भारत के $52 बिलियन वाले OSAT मार्केट में कदम रख रही है, पांच साल में कंपनी ने 18,039% का रिटर्न दिया है.
- Arunis Abode Ltd- इस कंपनी ने 7.81 रुपये से बढ़कर 86.65 रुपये तक का सफर तय किया है, एक साल में 2,670% और पांच साल में 18,039% का रिटर्न दिया है, इसका मार्केट कैप 3,858 करोड़ रुपये है.

