दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार
दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोप में बिहार पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके वकील का बयान सामने आया है. वकील अनंत सिंह पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. इसके अलावा उन्होंने के मोकामा से उम्मीदवार जन सुराज के उम्मीदवार और मीडिया पर भी आरोप लगाए हैं.
अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार कहा, “गिरफ्तारी का एकमात्र मकसद वोट को प्रभावित करना है और कोई इरादा नहीं है.” उन्होंने दुलारचंद की मौत पर दुख जाहिर किया और कहा कि हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया.
#WATCH | Patna, Bihar | On the arrest of JDU’s Mokama candidate Anant Singh in the Dularchand Yadav murder case, his lawyer Naveen Kumar says, “…Their only motive is to influence the vote, and there’s no other intention. Dularchand’s death was very tragic. We express our pic.twitter.com/5CVbZQ722h
— ANI (@ANI) November 2, 2025
नवीन कुमार ने कहा कि मामला चुनाव से जुड़ा है, इसके पीछे विपक्ष का हाथ है और पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे. बता दें, पुलिस ने शनिवार रात अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अब उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा.
प्रशासन ने दबाव में किया गिरफ्तार
वकील नवीन कुमार ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे जन सुराज के उम्मीदवार और मीडिया का हाथ है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ माहौल बनाकर प्रशासन पर दबाव बना, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
दुलारचंद यादव हत्याकांड
दुलार सिंह यादव गुरुवार को मोकामा में मृत पाए, यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे. लेकिन पार्टी नेता प्रशांत किशोर ने इस बात से इनकार किया है कि यादव का जन सुराज पार्टी से कोई संबंध था. इस हत्या में अनंत सिंह का नाम आ रहा है.
यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किसी कठोर चीज से उनके दिल और फेफड़ों में लगी चोट के कारण हुए सदमे के कारण हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई. पुलिस ने हत्या के मामले में अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को गिरफ्तार किया है.

