मथुरा में शुक्रवार रात एक बड़ी वारदात घटी. वृंदावन कोतवाली अंतर्गत गोरा नगर कॉलोनी में आपसी झगड़े में पिता-पुत्र के बीच गोली चली, जिसमें दोनों की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र प्रतिष्ठित बीड़ी व्यापारी हैं. दिनेश बीड़ी वाले के नाम से इनका प्रतिष्ठान है. पिता का नाम सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटे का नाम नरेश अग्रवाल है. गोली बेटे नरेश अग्रवाल की पिस्टल से चली, जिसमें पिता सुरेश के सीने में गोली लगी. पिता को गोली लगी देख नरेश ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली. आनन-फानन में परिजन दोनों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
खबर अपडेट की जा रही है.
