सांकेतिक फोटो
राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया. हालांकि, जब तक वो आग बुझा पाते 7 लोग इस हादसे की चपेट में आ चुके थे. दमकल के कर्मचारी समय रहते लोगों को बचाने में विफल रहे और इस आग में 7 लोग जिंदा जल गए.
जानकारी के मुताबिक, केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी. सोमवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में मौजूद एक फैक्ट्री में एक के बाद एक तेज धमाके हुए. देखते ही देखते फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.
औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में G-1, 118 का इलाका कई महीनों से बंद था. आग यहीं लगी. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था. इसी जगह पर 3 से 4 बार तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग फैल गई. अंदेशा है कि गैस सलेंडर फटने से तेज धमाके हुए और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.


