चिराग के परिवार के साथ सीएम नीतीश
ॉबिहार समेत उत्तर भारत में इन दिनों आस्था का महापर्व छठ धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर एनडीए में शामिल बिहार की दो दिग्गज पार्टियों JDU और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्षों के रिश्तों के बीच बढ़ी तल्खी खत्म होती नजर आ रही है. दरअसल रविवार (26 अक्टूबर) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के घर पहुंचे और खरना का प्रसाद लिया.
जानकारी के मुताबित सीएम नीतीश पर्व के दूसरे दिन चिराग के घर खरना का प्रसाद खाने के लिए पहुंचे थे. जैसे ही सीएम उनके घर पहुंचे इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुखिया ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. चिराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें सीएम नीतीश चिराग के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी, जो आज आप मेरे आवास पर आए और खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के लिए हार्दिक आभार।@NitishKumar pic.twitter.com/hy1EbuqHFK
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 26, 2025
चिराग ने जताया सीएम का आभार
अपनी पोस्ट के कैप्शन में चिराग पासवान ने सीएम का आभार जताते हुए कहा ‘ धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, जो आज आप मेरे आवास पर आए और खरना का प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के लिए आभार’.
दोनों नेताओं के बीच तल्खी
दरअसल पिछले कुछ सालों से दोनों नेताओं के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे. चिराग बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार राज्य सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार का खुद चिराग के घर प्रसाद ग्रहण करने जाना चुनावी मौसम में बेहद अहम माना जा रहा है.
‘मेरे लिए आज का दिन बेहद ख़ास है…’
इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान का बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि आज छठ का मौका है और मेरे लिए आज का दिन बेहद ख़ास है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज मेरे घर आए और आशीर्वाद दिया. चिराग पासवान ने आगे के कहा कि कुछ लोग विवाद पैदा करने की कोशिश में लगे थे. बेवजह झूठा प्रचार करने में लगे हुए थे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के साथ उनका अच्छा रिश्ता है और किसी को कोई गलतफहमी नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच कभी कोई समस्या नहीं रही है.
