बांग्लादेश में हिंसा और ISI का प्लान
बांग्लादेश में हिंसा के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की बड़ी साज़िश का खुलासा हुआ है. वो बांग्लादेश के रास्ते भारत में आतंकियों के घुसपैठ की साजिश रच रहा है. पाकिस्तान एजेंसी ने कई आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी है. जानकारी के मुताबिक, असम-त्रिपुरा और वेस्ट बंगाल के रास्ते घुसपैठ की साजिश रची जा रही है.
बांग्लादेश में रहने वाले ग़रीब तबके के लोगों और रोहिंग्या को पैसे का लालच देकर जिहाद के लिए भारत भेजने की साज़िश चल रही है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश दोनों ऐक्टिव मोड में हैं.
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों जैसे जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश, अंसार-उल्लाह-बंगला टीम और हिज्ब उत तहरीर से हाथ मिला लिया है. हाल ही में लश्कर और जैश से जुड़े कई आतंकी बांग्लादेश में देखे भी गए थे.
जैश ए मोहम्मद से जुड़ा मजहर सईद शाह भी बांग्लादेश गया था. खुफिया एजेंसियां लगातार बांग्लादेश सीमा पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षाबलों को कड़ी निगरानी रखने के लिए बोला गया है.

