पीएम मोदी- मैक्रों की मुलाकात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर हैं. सोमवार देर रात वो मुंबई पहुंचे. मंगलवार को उन्होंने मुंबई के लोकभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. मैक्रों की इस यात्रा के दौरान 114 राफेल और हैमर मिसाइल की खरीद पर मुहर लग सकती है. उधर, मैक्रों के दौरे को लेकर फ्रेंच मीडिया ने बड़ा दावा किया है.
फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, फ्रांस भारत से पिनाका रॉकेट सिस्टम खरीद सकता है. पिनाका स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर है. इसे DRDO ने विकसीत किया है. इसका नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाका’ पर रखा गया है. डिफेंस एक्सपोर्ट के लिहाज से भारत के लिए बड़ी कामयाबी होगी. मैक्रों के इस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस की द्विपक्षीय डिफेंस पार्टनरशिप संभव है.
भारत-फ्रांस के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with French President Emmanuel Macron at the Lok Bhavan in Mumbai
(Source: DD) pic.twitter.com/huBcre8mbI
— ANI (@ANI) February 17, 2026
खबर अपडेट की जा रही है…


