दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से तेज रफ्तार BMW कार का कहर सामने आया है, जहां बीती रात कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह एक्सीडेंट वसंत कुंज में एंबियंस मॉल के सामने हुआ है.
वसंत कुंज इलाके में एंबियंस मॉल के सामने बीती रात एक तेज रफ्तार BMW कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली कार को भी जब्त कर लिया है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि हादसे की वजह सामने आ सके. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच कर रही है कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार कितनी थी. साथ ही क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं? दिल्ली में सड़क हादसे की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.
तेज रफ्तार का कहर
बीते दिनों दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक तेज रफ्तार SUV कार गेट तोड़कर एक घर में जा घुसी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई थी. इस दौरान कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि गेट के परखच्चे उड़ गए थे. कार घर के अंदर 15 से 20 फीट तक चली आई थी.

