हादसे की तस्वीर.
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक कई बसों में अचानक आग लग गई. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं. जिला अधिकारी ने हादसे में दो लोगों की मौत की बात कही है. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ. यहां अचानक 5 बसे आग की चपेट में आ गईं. ये आग कैसे लगी इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. इसकी जांच की जा रही है.
#WATCH | Mathura, UP | Several buses catch fire on the Delhi-Agra Expressway. Casualties feared. Further details awaited. pic.twitter.com/9J3LVyeR3P
— ANI (@ANI) December 16, 2025
पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम लगी राहत कार्य में लगी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
(खबर अपडेट की जा रही है)

