शेयर मार्केट
अब ऐसा लगता है कि भारतीय बाजार अब ट्रंप के भरोसे ही चलता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि जब ट्रंप टैरिफ पर कुछ ऐलान करते हैं तो मार्केट भरभरा का गिर जाता है. बड़ी से बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप डूब जाता है और जैसे ही वह कुछ टैरिफ या ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव बोल देते हैं. मार्केट को संजीवनी बूटी मिल जाती है. उसकी चाल एकदम से बदल जाती है. बीते कई दिनों से लगातार गिर रहे मार्केट के साथ ऐसा ही हुआ. बीते मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ एक अच्छी डील होगी. बस मार्केट ने इस संकेत को लिया और अपना रंग लाल से हर कर लिया. आज यानी गुरुवार को मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुले. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 804 अंकों की तेजी के साथ 82,696 के आंकड़े को पार कर गया है.
Share Market
खबर अपडेट हो रही है…

