सांकेतिक तस्वीर
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने राज्यों में 22 और रोल ऑब्ज़र्वर तैनात किए हैं. ये रोल ऑब्जर्वर उन राज्यो में तैनात हैं, जहां पर एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. इनमें से 11 नए तैनात ऑब्ज़र्वर पश्चिम बंगाल राज्य में हैं, जिससे राज्य में रोल ऑब्ज़र्वर की कुल संख्या 20 हो गई है.
पश्चिम बंगाल में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का ऑफिस इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट है कि वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस चुनाव आयोग द्वारा तय 14 फरवरी की समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग को भेजी गई हफ़्ते की रिपोर्ट में, SIR सुनवाई से जुड़ी सभी घटनाओं का डिटेल में ब्यौरा दिया गया था. उस रिपोर्ट को देखने के बाद, आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को तुरंत दिल्ली बुलाया, जिसके बाद एक लंबी मीटिंग हुई.
खबर अपडेट हो रही है…

