चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर
साल खत्म होने के कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों ने इतिहास बना डाला है. देश के वायदा बाजार में चांदी की कीमत पहली बार 2.5 लाख रुपए के पार चली गई है. खास बात तो ये है कि चांदी की कीमतों में 14,400 रुपए की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 2,54,174 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. सोना एक बार फिर से 1.40 लाख रुपए के पार पहुंच गए हैं. साथ ही कीमतों में 570 रुपए का इजाफा देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो बढ़ती इंडस्ट्रीयल डिमांड, जियो पॉलिटिकल टेंशन और फेड रिजर्व की ओर से संभावित ब्याज दरों में कटौती का असर देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर के बाय प्रोडक्ट यानी कॉपर और दूसरे इंडस्ट्रीयल मेटल्स की कीमतों का असर भी चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है.
रिकॉर्ड लेवल पर चांदी की कीमत
सोमवार को चांदी की कीमतें ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. पहली बार चांदी देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2.5 लाख रुपए के पार चली गई है. एमसीएक्स के आंकड़ों को देखें तो चांदी के दाम 9 बजकर 25 मिनट पर 11,778 रुपए की तेजी के साथ 2,51,565 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 14,387 रुपए की तेजी के साथ 2,54,174 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे आज सुबह 9 बजे चांदी के दाम 2,47,194 रुपए पर ओपन हुई थी. जबकि गुरुवार को चांदी 2,39,787 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
दिसंबर में कितनी महंगी हुई चांदी
दिसंबर के महीने में चांदी की कीमतों में जबरदस्त इताफा देखने को मिल चुका है. एमसीएक्स आंकड़ों को देखें तो नवंबर महीने के आखिरी कारोबारीर 1,74,981 रुपए प्रति दस ग्राम पर थे. इसका मतलब है कि अब तक चांदी की कीमत में 79,193 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. इसका मतलब है कि चांदी ने निवेशकों को मौजूदा महीने में 45.28 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. वहीं मौजूदा साल में ये आंकड़ा काफी बड़ा हो गया है. पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन चांदी के दाम 87,233 रुपए थे. इसका मतलब है कि मौजूदा साल में चांदी ने निवेशकों को 191.37 फीसदी का रिटर्न दे दिया है.

