कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग
राजस्थान के कोटा शहर से बड़ा हादसा सामने आया है. जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल है. घटनास्थल पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं. कई लोगों के मलबे में दब होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि 4 से 5 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर लिया गया है, बाकी को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है…

