कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरवार की रात 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. कुटुंबा से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दिया है जबकि कदवा से शकील अहमद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पटना साहिब से शशांक शेकर को टिकट दिया गया है. नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उम्मीदवार हैं.
महागठबंधन में पिछले काफी दिनों से सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा था. कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन रही थी. कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है. मगर उसने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आखिरकार कांग्रेस की पहली लिस्ट सामने आ गई. जानिए इस लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट…
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇🏼 pic.twitter.com/io0WmcA5sG
— Congress (@INCIndia) October 16, 2025
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
