खतरनाक स्तर पर पहुंची दिल्ली का AQI
कोहरे और धुंध के साथ-साथ दिल्ली का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है. प्रदूषण की एक मोटी चादर दिल्ली-NCR में छाई हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज कई इलाकों में छल्का हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है.
समीर ऐप के मुताबिक, शनिवार सुबह-6 बजे दिल्ली-NCR के कई इलाकों का AQI-400 के पार रिकाॅर्ड किया गया है, जो कि पॉल्यूशन की ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है. जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. दिल्ली का ओवरऑल AQI-387 दर्ज किया गया है. करीब 18 इलाके प्रदूषण के ‘डार्क रेड जेन’ में हैं, जहां AQI-400 से ज्यादा है. सबसे ज्यादा वजीरपुर का AQI-443 रिकाॅर्ड किय गया है. वहीं, सबसे कम IGI एयरपोर्ट का AQI-307 है.

