आज की ताजा खबर
पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पुडुचेरी में एसआईआर की समयसीमा 19 जनवरी तक बढ़ा दी गई. ओडिशा के सुंदरगढ़ में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 12 लोगों के घायल हो गए थे.पुलिस ने बताया कि खाने की किसी चीज को लेकर दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद आज अपराह्न ढाई बजे रीजेंट मार्केट इलाके में यह हिंसक झड़प हुई थी.दिल्ली हाईकोर्ट हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को भी सुनवाई करेगा. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
