India Vs South Africa Women’s World Cup Final GettyImage Credit source: Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images
पूरे 30 दिन के रोमांचक मुकाबलों और कुछ चौंकाने वाले नतीजों के बाद आखिरकार ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनलिस्ट का फैसला हो गया है. रविवार 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताब के लिए टक्कर होगी. टीम इंडिया की दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक और वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत के साथ ही इस फाइनल पर मुहर लगी. इसके साथ ही ये तय हो गया कि 25 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला क्रिकेट को एक नई चैंपियन मिलेगी.
वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के मैच के साथ हुई थी और अब 30 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. यहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 338 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. मगर जेमिमा रॉड्रिग्ज के रिकॉर्ड शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की यादगार पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से ये मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई.
(खबर अपडेट हो रही है)
