महिला टीम की जीत पर विराट कोहली ने जताई खुशी. (Photo-PTI/ICC/ICC via Getty Images)
Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 8 साल के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया की इस जीत में जेमिमा रॉड्रिग्ज ने अहम भूमिका निभाई. जिन्होंने नाबाद शतक ठोकते हुए 7 बार की चैंपियन टीम को धूल चटा दी. भारतीय महिला टीम की इस शानदार जीत पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जेमिमा रॉड्रिग्ज की जमकर तारीफ की है.
विराट कोहली ने क्या कहा?
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके टीम को इंडिया शानदार जीत की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ” ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम पर भारतीय महिला टीम की क्या ही शानदार जीत! लड़कियों ने शानदार रन चेज किया और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने एक बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन किया. ये जीत जज्बे, विश्वास और जुनून की सच्ची मिसाल है. शाबाश, टीम इंडिया”! इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी महिला टीम को बधाई दी है.
What a victory by our team over a mighty opponent like Australia. A great chase by the girls and a standout performance by Jemimah in a big game. A true display of resilience, belief, and passion. Well done, Team India! 🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) October 31, 2025
रोहित शर्मा ये ऐसे जताई खुशी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महिला टीम की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी लगाई है. इसमें उन्होंने महिला टीम की जश्न की फोटो लगाई साथ है. साथ में उन्होंने लिखा है, “वेल डन टीम इंडिया”.
खबर अपडेट की जा रही है….
