हरी मेथी की 5 डिशेजImage Credit source: pixabay
सर्दियों में आने वाली मेथी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और ये शरीर को गर्म भी रखती है, इसलिए ठंडे मौसम में आपको हेल्दी रखने में हेल्पफुल है. इंटरनेशनल जनरल ऑफ करंट माइक्रोबायोलॉजी को मुताबिक, मेथी में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, बी1, बी2, ब6, विटामिन ए, नियासिन, बी कैरोटीन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और ब्रेस्टफीडिंग मदर्स के लिए भी फायदेमंद होती है. इसके अलावा भी मेथी खाने के स्किन से लेकर हेल्थ तक को कई फायदे होते हैं. आप अलग-अलग तरीकों से मेथी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
मेथी का साग तो ज्यादातर लोग बनाते ही हैं, लेकिन इसकी कई और टेस्टी चीजें भी बनाई जा सकती हैं जैसे लहसुनी मेथी ये और भी ज्यादा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है तो चलिए जान लेते हैं कि अलग-अलग तरीके से मेथी को डाइट में कैसे शामिल करें.
मेथी के थेपले
सर्दियों में गुजरातियों के घरों में ब्रेकफास्ट में मेथी के थेपले खूब बनाए जाते हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट रहते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर रहते हैं, क्योंकि थेपला बनाने में मेथी के अलावा लोग गेहूं के साथ चना और बाजरा के आटा का भी यूज करते हैं. वहीं इसमें अजवाइन और हींग डाली जाती है जो आपके पाचन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही प्रोटीन इंटेक को भी बढ़ाते हैं.
बेसनिया हरी मेथी
आप साग की बजाय बेसनिया हरी मेथी बना सकते हैं जो एक सूखी सब्जी होती है. ये रोटी, पराठें या चावल से खाने में कमाल की स्वादिष्ट लगती है. इसमें बेसन होता है जो एक सौंधा स्वाद देता है. हींग और प्याज का तड़का इस सब्जी के टेस्ट को और भी इनहैंस करता है. आपको इस सर्दी एक बार मेथी की ये सब्जी जरूर बनानी चाहिए.

मेथी दाल बनाएं
आप दाल के साथ मेथी की पत्तियां डालकर पका सकते हैं. इससे आपको प्रोटीन के साथ आयरन और विटामिन सी का डोज मिलेगा. इसमें मसाले और तेल भी कम रहता है, जिससे सेहत के लिए फायदेमंद भी है. मेथी के स्वाद को बैलेंस करने के लिए थोड़ा सा पालक भी साथ में दाल में एड करना चाहिए.
मेथी मुठिया बनाएं
थेपला की तरह ही मेथी मुठिया भी गुजराती डिश ही है. ये एक स्नैक है, जिसे मेथी और मसालों के साथ स्टीम्ड करके बनाते हैं. इसे तड़के के साथ छौंक कर या फिर फ्राई करके था सकते हैं. अगर फिटनेस फ्रीक हैं तो थोड़े से तेल के साथ छौंक कर खाना सही रहता है.
मेथी पुलाव लगता है कमाल
सर्दियों में आपको एक बार मेथी पुलाव ट्राई करना चाहिए. ये हरा-भरा पुलाव कमाल का लगता है. जिसे मेथी साग के साथ ही शिमला मिर्च, मटर, सोयाबीन बरी, अदरक, पिसा धनिया, जैसी चीजों के साथ बनाया जाता है, इसलिए ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें बासमती चावल का यूज करना चाहिए, जिससे स्वाद और भी इनहैंस हो जाता है.
