Virat Kohli Runs 2nd Match Vijay Hazare Trophy PtiImage Credit source: PTI
करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटे टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. दिल्ली की अपनी टीम के लिए खेलते हुए विराट ने पहले ही मैच में जबरदस्त शतक जमाकर यादगार वापसी की थी. मगर इतने से ही उनका मन नहीं भरा है और एक बार फिर इस बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जमा दिया. टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलते हुए कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जमाकर दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में फिलहाल पूरे रंग में हैं.
(खबर अपडेट हो रही है)

