वैभव का धमाका (Photo: PTI)
Vijay Hazare Trophy 2025: 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार को भूलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया है. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गर्दा मचाते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की पारी में छक्के-चौकों की बाढ़ सी दिखी. सबसे बड़ी बात ये कि वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी की नुमाइश धोनी के घर में की है. ये मुकाबला रांची में खेला जा रहा है.
वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों पर शतक, मारे इतने छक्के
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में बिहार की ओर से ओपन करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों का धागा खोल दिया. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. ये तो सिर्फ शतक का हाल रहा. उनकी पारी इससे आगे भी बरकरार रही. ये विजय हजारेे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है.

