बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 63 रन पर समेटा (Photo: PTI)
Jammu & Kashmir 63 Runs: विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ 31 दिसंबर को खेले मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को टूर्नामेंट के इतिहास में अपने सबसे कम स्कोर से दो-चार होना पड़ा. जम्मू कश्मीर की पूरी टीम सिर्फ 63 रन बनाकर ढेर हो गई. उसे इतने कम स्कोर पर ऑलआउट करने में बंगाल ने अपनी तरकस के सारे तीर यानी गेंदबाज आजमाने के बजाए सिर्फ 3 प्रमुख गेंदबाजों का सहारा लिया. मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप की तिकड़ी ही राजकोट में खेले मैच में जम्मू-कश्मीर का दम निकालने को काफी रही.
खबर अपडेट हो रही है…

