सकीबुल गनी का शतक (Photo: X)
Bihar vs Arunachal Pradesh: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की टीम ने धमाकेदार आगाज किया है. पहले उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बरसा तो लगा कि इससे तेज और क्या दिखेगा? लेकिन, अगले ही पल बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने कहा कि- मैं हूं ना. बिहार के कप्तान साहेब ने ये बताते हुए कि सेनापति क्या होता है, कैसा होता है, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड ही तोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जिस मैच में 36 गेंदों पर शतक बनाया , उसी मैच में सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक लगा दिया और लिस्ट में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए.
सकीबुल गनी ने तोड़ा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पहले पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था. उन्होंने 35 गेंदों पर शतक जड़ा था. लेकिन, सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया. हालांकि, कुछ देर बाद ही ऐसा लगा कि ईशान किशन, सकीबुल गनी का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन झारखंड के कप्तान 1 गेंद से चूक गए. उन्होंने अपना सैंकड़ा 33 गेंदों में पूरा किया. इस तरह लिस्ट ए में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड सकीबुल गनी के नाम रहा.

